What are Macros in Spreadsheet Excel?
Level 3 IT/ITES MS EXCEL Notes in Hindi


What are Macros in Spreadsheet Excel?


Macros का उपयोग किसी उस कार्य के सीक्वेंस ( sequence ) को स्टोर करने के लिए किया जाता हैं जिसका प्रयोग वर्कबुक में बार बार किया जाता हैं | ऐसा करने से हमारे समय और प्रयास कम लगता हैं

Macros प्रत्येक कमांड और एक्शन को रिकॉर्ड करता कर सकता हैं जिनका प्रयोग किसी कार्य को पूरा करने के लिए किया गया हैं |

Macros को View और Record कर सकते हैं |

How to Record macros in spreadsheet?


1.  सबसे पहले स्प्रेडशीट ओपन करे |

2. View Tab के Macros group में जा कर Macros आप्शन पर क्लिक करे |

3. एक ड्रापडाउन लिस्ट में 3 आप्शन दिखाई देगे |
  a ) view macros
  b ) record macros
  c ) use relative reference

macro-list-image

4. Record macro आप्शन को सिलेक्ट करे |

5. Record macro डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा |
    a ) macros name : इसमें macro का नाम दे जिस नाम से बनाना चाहते हैं |
    b ) shortcut key : macro को शॉर्टकट की के साथ ओपन करने के लिए |
    c ) store macros in : में location सिलेक्ट करे |

macro-dialog-box


6. ok बटन पर क्लिक करे |
7. हम notice करेगे की नीचे left साइड में blue square दिखाई देगा |

macro-record-start-button


8. अब हम कोई भी कार्य करेंगे वो record होता रहेगा जब तक stop बटन नहीं दबाते |



9. कार्य करने के बाद stop बटन पर क्लिक करे | ( left बॉटम पर blue square जो दिखाई दे रहा हैं)

Record किये हुए macro को view कैसे किया जाता हैं |

 10. एक नयी वर्कबुक ओपन करे और View Tab के Macros group में जा कर Macros आप्शन पर क्लिक करे |


 11 . एक ड्रापडाउन लिस्ट में 3 आप्शन दिखाई देगे |
  a ) view macros
  b ) record macros
  c ) use relative reference

12. View macro आप्शन को सिलेक्ट करे |


view-macro-इमेज

14. अब एक macro डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा उसमे उस macro के नाम को सिलेक्ट करे जिसके नाम से record macro को सेव किया था |

व्यू-macro

15. इस तरह से रिकार्डेड macro नयी वर्कशीट में show हो जायेंगे |