Spreadsheet Class 10th Notes in Hindi

आप इस पोस्ट में स्प्रेडशीट क्लास 10th  नोट्स हिंदी भाषा भी देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं | क्लास 10th स्प्रेडशीट के सभी सेशन के प्रशन उतर हम आपके लिए लाये हैं | आप एक ही क्लिक से हिंदी भाषा भी स्प्रेडशीट के नोट्स डाउनलोड कर सकते हो |


Class 10th Notes, Spreadsheet class 10th notes, Class 10th spreadsheet notes in hindi
Spreadsheet Class 10th Notes

प्रशन 1 :- ऑटोसम  (Autosum) क्या होता हैं ?
उतर :- ऑटोसम का प्रयोग सेल्स में लिखी हुई संख्यो का जोड़ बिना किसी फोर्मुले का प्रयोग करके लगाने के लिए किया जाता हैं |

प्रशन 2 :- Autosum आप्शन कौन से टैब और ग्रुप में होता हैं |
उतर :- यह आप्शन Home टैब के Editing ग्रुप में होता हैं |

प्रशन 3 :- Autosum आप्शन का प्रयोग कैसे किया जाता हैं | उदहारण सहित वर्णन करे |


  1. सबसे पहले स्प्रेडशीट ओपन करे और उसमे डाटा भरे जैसे आपको उप्पर चित्र में दिखाया गया हैं |
  2. अब सेल h2 पर क्लिक करे जहा हम राम के कुल नंबर निकालना चाहते हैं |
  3. अब home टैब के editing ग्रुप में जा कर autosum आप्शन पर क्लिक करे |
  4. क्लिक करते ही सेल C2 से G2 अपने आप सिलेक्ट हो जायेंगे |
  5. अब enter पर क्लिक करे |
  6. क्लिक करते ही Ram के कुल नंबर सेल H2 में दिखाई देंगे |
प्रशन 4 :- कंडीशनल फोरमैटिंग क्या होता हैं ?
उतर :- किसी कंडीशन के आधार पर सेल्स में लिखी हुई वैल्यूज की formatting करना कंडीशनल formatting कहलाता हैं | 
formatting का मतलब हैं :- फॉण्ट कलर, बॉर्डर, शेडिंग आदि में बदलाव करना |

प्रशन 5 :- कंडीशनल fomatting कौन से टैब और ग्रुप में होता हैं |
उतर : यह आप्शन Home टैब के styles ग्रुप में होता हैं |

प्रशन 6 :- कंडीशनल Formatting आप्शन का प्रयोग कैसे किया जाता हैं |
उतर :- 

कंडीशनल फोरमैटिंग


  1. सबसे पहले स्प्रेडशीट खोले और उसमे डाटा भरे |
  2. अब उन सभी सेल्स को चुने जिस पर कंडीशनल फोरमैटिंग लगाना चाहते हो जैसे आपको उप्पर डायग्राम मैं दिखाया गया हैं |
  3. अब home टैब के styles ग्रुप में जा कर कंडीशनल फोरमैटिंग आप्शन पर क्लिक करे |
  4. क्लिक करते ही आपको बहुत सारे आप्शन दिखाई देंगे उसमे से High Light Cells Rule में जा कर Greater than को चुने |
  5. क्लिक करते ही greater than नाम का एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा अब उसमे वो वैल्यू भरे जिस वैल्यू से ज्यादा संख्या को आप कोई और कलर देना चाहते हो |
  6. ok पर क्लिक करे |