• भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में भारत के लोगों द्वारा बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। 
  • 26 जनवरी 1950 में भारत के संविधान के लागू होने के बाद से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
  • भारत में गणतंत्र दिवस का दिन राष्ट्रीय अवकाश के रुप में मनाया जाता है। इस महान दिन का उत्सव लोग अपने-अपने तरीके से मनाते है, जैसे- समाचार देखकर, स्कूल में भाषण के द्वारा आदि |
  • इसे पूरे भारत वर्ष में विद्यार्थियों द्वारा स्कूल, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में मनाया जाता है।
  •  गणतंत्र दिवस पर बच्चो द्वारा भक्ति गीत गाये जाते हैं, बच्चो  द्वारा भांगड़ा भी किया जाता हैं |
  • इस पर्व को मनाने के लिये स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी बेहद उत्साहित रहते है और इसकी तैयारी कुछ दिन  पहले से ही शुरु कर देते है। इस दिन विद्यार्थियों को खेल या शिक्षा के दूसरे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये पुरस्कार, इनाम, तथा प्रमाण पत्र आदि से सम्मानित किया जाता है।
  • 26 जनवरी को स्कूल के छोटे छोटे बच्चो द्वारा भी अलग अलग तरह के कार्यक्रम पेश किये जाते हैं जैसे बच्चो द्वारा सेना की वर्दी में भक्ति गीत गाया जाता हैं | "देश का सिपाही हु बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिन्द" |